उत्तराखंड: अल्मोड़ा वासियों के लिए अच्छी खबर!

उत्तराकंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट रिस्पना और कोसी नदी पुनर्जनन अभियान की तर्ज पर अब अल्मोड़ा में कुंजगढ़ नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा।

ताड़ीखेत ब्लॉक में स्थित कंजगढ़ नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि कुंजगढ़ नदी का पुनर्जीवित किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आगामी हरेला के दिन कुंजगढ़ नदी के रिचार्ज जोन में वृक्षारोपण किया जाएगा। इस दौरान डीएम ने रानीखेत एसडीएम को कुंजगढ़ के 9 चयनित रिचार्ज जोन में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि कुंजगढ़ नदी को पुनर्जीवित करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में एक है। इसलिए इसको पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई है। बताया कि इसके लिए एसडीएम रानीखेत को कुंजगढ़ के 9 चयनित रिचार्ज जोन में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं और एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत और खंड विकास अधिकारी हवालबाग द्वारा चयनित नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वहीं डीएम ने कंजगढ़ में स्थित स्रोत का सर्वद्वन करने के लिए सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिर्पोट देने के निर्देश दिए हैं। ताकि नदी के जल स्रोतों को भी पुनर्जीवित किया जा सके। वहीं, जिलाधिकारी ने कोसी नदी पुनर्जनन के किए गए कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 week ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.