उत्तराखंड: कई अफसरों का कार्यभार बदला, पढ़िए किस अधिकारी को मिली कौन सी नई जिम्मेदारी?

उत्तराखंड शासन ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों को कामकाज में बदलाव कर दिया गया है। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख सचिव वन पर्यावरण, आबकारी और उच्च शिक्षा आनंद बर्द्धन को जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का चार्ज दिया है। जबकि सचिव भूपेंद्र कौर औलख को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का प्रभार दिया गया है। उनके पास जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का प्रभार था।

इसके अलावा प्रभारी सचिव पुनर्गठन, जनगणना, कौशल विकास एवं सेवायोजन और मानवाधिकार आयोग रंजीत सिन्हा से पंचायतीराज का प्रभार हटाकर सचिव श्रम तथा गन्ना चीनी हरबंस चुघ को दिया गया है। चुघ के पास से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का चार्ज हटा है। वहीं अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, आयुष निदेशक, उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चार्ज हटा दिया है। डिप्टी कलेक्टर टिहरी अनुराधा पाल का तबादला डिप्टी कलेक्टर देहरादून के पद पर किया गया है।

बात पीसीएस अधिकारियों के कामकाज के बदलाव की बात करें तो महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम निधि यादव का तबादला अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पर किया है। जबकि सचिव एमडीडीए और अतिरिक्त प्रभार सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी सुंदर लाल सेमवाल से स्टाफ अफसर अध्यक्ष राजस्व परिषद का चार्ज हटा दिया है। इसके अलावा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव एमडीडीए मीनाक्षी पेटवाल से प्रभारी उप राजस्व आयुक्त राजस्व परिषद का चार्ज हटाकर सचिव एमडीडीए का चार्ज और स्टाफ अफसर, अध्यक्ष राजस्व परिषद का चार्ज दिया गया है।

महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर प्रशांत कुमार आर्य का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब निदेशक कर्मचारी बीमा योजना देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक दुग्ध विकास प्रकाश चंद को महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर ट्रांसफर किया है। निदेशक सेवायोजन जीवन सिंह नगन्याल को निदेशक दुग्ध विकास का अतिरिक्त चार्ज दिया है। श्रमायुक्त हल्द्वानी आनंद श्रीवास्तव से निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का चार्ज हटा लिया गया है। डिप्टी कलेक्टर देहरादून कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर स्थानांतरित किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.