उत्तराखंड: अदालत में पिस्टल लेकर घूमने की खबर के बाद हड़कंप, दो बदमाशों की होने वाली थी पेशी

उत्तराखंड के रामनगर कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को किसी ने इस बात की सूचना दी कि दो लोग पिस्टल लेकर कोर्ट परिसर में घूम रहे हैं।

दरअसल कोर्ट में चीनू पंडित के बड़े भाई मोनू और बदमाश सुनील राठी के गुर्गे सुशील गुर्जर की पेशी होनी थी। मोनू रुड़की जेल में बंद है। वहीं सुशील गुर्जर हरिद्वार जेल में बंद है। दोनों बदमाशों की पेशी से पहले कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी की गई थी। सुरक्षा कड़ी होने के बावजूद कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर घूमने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।  

सूचना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में तलाशी शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट परिसर में दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुछ नहीं मिला। दोनों संदिग्धों को पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की और अदालत परिसर में आने का कारण पूछा तो दोनों ठीक से जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस दोनों संदिग्धों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी।

वहीं, कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर घूमने की खबर के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कोतवाली प्रभारी ने राजेश साह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर में दो लोगों के पिस्टल लेकर घूमने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.