उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच सरकार की तरफ से मजदूरों को दी जा रही बड़ी राहत, जान लीजिए आप कैसे ले सकते हैं योजना का फायदा?

कोरोना संक्रमण को रोकने के मकसद से देशभर में लॉकडाउन हो रखा है। जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सभी दफ्तर और कारखाने बंद हैं। किसी भी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।

इसकी वजह से कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा रोज कमा कर खाने वाले मजदूरों पर पड़ी है। ऐसे लोगों राहत देते हुए उत्तराखंड सरकार ने पंजीकृति मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये जमा करा रही है। ताकि वो अपनी जरूरतों का सामान ले सकें र उनकी जिंदगी चलती रहे। पहले चरण में मजदूरों के खातों में एक-एक हज़ार रुपये डालने के बाद अब दूसरे चरण में भी मजदूरों के खातों में एक-एक हज़ार रुपये डाले जा रहे हैं।

दूसरे चरण में पिथौरागढ़ जिले के अलग-अलग मजदूरों के खातों में कुल एक करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये डाले जा चुके हैं। अब अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत जिलों के मजदूरों के खातों में भील एक-एक हजार रुपये डाले जा रहे हैं। सहायक श्रम आयुक्त उमेश राय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतें मजदूरों को उठानी पड़ रही है। इसी को देखते हुए सरकार उनके गुजर-बसर के लिए खातों में एक-एक हज़ार रुपये डाल रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कुमाऊं के चार जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत के पंजीकृत मजदूरों  के खातों में लगभग 3 करोड़ रुपये डालने के बाद अब दूसरे चरण में दोबारा मजदूरों के खातों में एक-एक रुपये डाले जा रहे हैं।

दूसरे चरण में अभी तक पिथौरागढ़ जिले के दस हज़ार पंजीकृत मजदूरों के खातों में एक करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। अब दूसरे जिलों के मजदूरों के खातों में भी रुपये डाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्य के मजदूर जो प्रदेश में फंसे है वह भी श्रम विभाग में पंजीकृत कर इस योजना का फायदा ले सकते हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

17 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

18 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.