उत्तराखंड पुलिस को सलाम! लॉकडाउन में 190 किलोमीटर दूर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर मरीज को दी राहत

उत्तराखंड में कोरोना लॉकडाउन के बीच सरकार और जनता के बीच राज्य की पुलिस एक ऐसे पुल का काम रही है, जिसकी इस मुश्किल घड़ी में सबसे ज्यादा जरूरत है।

कोरोना संकट में राज्य की पुलिस ने जिस तरह से अपनी जिम्मेदारी और फर्ज को निभाया है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लॉकडाउन के बीच एक बार फिर अपने काम से उत्तराखंड पुलिस ने सभी को गौरवान्वित किया है। एक बीमार को अल्मोड़ा पुलिस 190 किलोमीटर दूर से लाकर ऑक्सीजन मुहैया कराया है।

अल्मोड़ा के खोल्टा में रहने वाले प्रकाश चंद्र लॉकडाउन के बीच घुंट-घुंटकर जीने को मजबूर थे। उन्हें सांस से संबंधित बीमारी है। उनका ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया था। लॉकडाउन में बड़ी मुश्किल से जहां दो जून की रोटी मिल पा रही है, वहीं प्रकाश चंद्र को ऐसे समय में खुद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का जुगाड़ करना पहाड़ साबित हो रहा था।

प्रकाश चंद्र के बेटे पंकज लाख कोशिशों के बावजूद जब ऑक्सीजन सिलेंडर लाने में नाकाम रहे तो उन्होंने आशा भरी नजरों से उत्तराखंड पुलिस की ओर देखा। उनकी नजर अल्मोड़ा पुलिस के फेसबुक पेज और अखबार एक खबर पर गई, जिसमें कई लोगों की पुलिस पहले ही मदद कर चुकी थी। पंकज तिवारी ने तत्काल एसएसपी को कॉल किया। एसएसपी ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए बरेली से ऑक्सीजन सिलेंडर उनके घर पहुंचवाया। अपने इस कदम से अल्मोड़ा पुलिस ने सभी का दिल जीत लिया है। वहीं, प्रकाश चन्द्र बेहद खुश हैं कि इस मुश्किल घड़ी में पुलिस उनके काम आई है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद कहा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

16 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

17 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.