उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं!

उत्तराखंड के शिक्षकों समेत दूसरे सरकारी कर्मचारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। सरकार शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी कर रही है।

विभागीय स्तर पर डीपीसी गठित कर बैठकें शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग में प्रमोशन के लिए अपर निदेशक कार्यालय ने टीचरों और कार्मिकों की सालाना चरित्र पंजिका मंगाई है। डिपार्टमेंट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के 73, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 56, प्रशासनिक अधिकारी के 120, प्रधान सहायक के 344, वरिष्ठ सहायक के 450 पद खाली हैं।

इसके अलावा सरकार प्राथमिक में सहायक अध्यापक से हेड मास्टर और जूनियर के सहायक अध्यापक के पद पर और सहायक अध्यापक एलटी से लेक्चरर के पद पर प्रमोशन होने हैं। अमर उजाला की खबर के मुताबिक शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मीडिया को बताया है कि निदेशक माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा को अपने-अपने स्तर पर जल्द ही प्रमोशन करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि प्रमोशन में आरक्षण समाप्त हो जाने के बाद से ही प्रदेश सरकार और सार्वजनिक निगमों में तैनात करीब सात हजार अफसर और कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन सरकार ने अदालत का फैसला को तुरंद लागू नहीं किया था। जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन किया। कर्मचारियों के आंदोलन के बाद सरकार ने 18 मार्च को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सभी विभागों को एक हफ्ते में सभी लंबित प्रमोशन करने के आदेश दिए, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण प्रमोशन फिर लटक गए। इस बीच उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लॉइज एसोसिएशन ने विभागों पर दबाव बनाया। इसका नतीजा यह है कि अब प्रमोशन की बयार चल पड़ी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.