उत्तराखंड: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया लॉकडाउन के दौरान सरकार आपको क्या राहत दे रही?

लॉकडाउन के दौरान देश की एक बड़ी आबादी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। ज्यादातर ऑफिस, कारखाने और दुकानें बंद होने की वजह से कई लोगों सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की भी चुनौती हो गई है।

इसी को ध्यान में रखते है उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार सूबे की  जनता को राशन मुहैय्या करा रही है ताकि किसी को भी खाने-पीने की परेशानी ना हो। अल्मोड़ा में बीजेपी विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने लोगों को राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान दी जा रही राहत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार अगले तीन महीने तक 5 किलो खाद्यान मुफ्त देगी। साथ ही एपीएल कार्ड धारक परिवारों को तीन माह तक दोगुना राशन दिया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की जानकारी दी कि अप्रैल से जून तक प्रदेश की महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये जमा करा रही है। साथ ही श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये खाते में जमा कराया जा रहा है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत अगले तीन महीने तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर में मफ्त LPG भराएगी सरकार। यही नहीं जो लोग बीपीएल कटेगरी में आते हैं, लेकिन उनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें सरकार की तरफ से 10 किलो राशन, जिसमें दाल, तेल और मसाले की किट दी जा रही है। सरकार पेंशन धारकों को 1200 रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन दे रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.