उत्तराखंड सरकार ने 6 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, रविवार को भी खुलेंगे मसूरी और नैनीताल, जिम-कोचिंग संचालन को भी अनुमति

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एक हफ्ते तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। इस बार राज्य सरकार ने कर्फ्यू के दौरान काफी छूट दी है।

इस क्रम में अब पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को भी खुलेंगी। वहीं अब कोचिंग और जिम भी 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे।
सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। अब बाजार पांच दिन के बजाय छह दिन गाइडलाइन का अनुसार खुले रहेंगे।

पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल रविवार को खुले रहेंगे, जबकि मंगलवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 फीसदी क्षमता तक खुलेंगे। कोचिंग में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जा सकेगा। केवल करियर ओरिएंटेड बच्चों को बुलाया जाएगा।

इसके अलावा मॉल और सिनेमाघर फिलहाल बंद रहेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोमवार को कोविड कर्फ्यू के संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी कर देगा। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.