उत्तराखंड: BJP के चिंतन शिविर में 2022 विधानसभा चुनाव पर फोकस, बैठक में सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के रामनगर के ढिकुली स्थित रिसॉर्ट में भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर रविवार से शुरू हो गया।

रामनगर में चल रहे चिन्तन शिविर में सरकार के साढ़े 4 साल की उपलब्धियों पर और कल्याणकारी योजनाओ पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 2002 से 2017 तक हुए चुनाव में पार्टी का कैसा प्रदर्शन रहा इस पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही राजनैतिक परीदृश्य में भाजपा के अलावा अन्य दलों की क्या स्थिति है इस पर भी चर्चा हुई।

बैठक में सरकार की साढ़े 4 साल की उपलब्धियो पर विस्तार से विचार और जन कल्याणकारी योजनाओ को अंतिम छोर पर वैठे व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल रहा है इस पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2022 के चुनाव में जनता के बीच जाना है और ऐसी क्या योजनाये है जो सीधे लोगों को लाभ पहुचायेगी इस पर भी विचार गया। आगामी चुनाव में भागेदारी करनी है और सरकार की उपलब्धियां अहम है। जनहित में कुछ प्रमुख योजनाओं पर रोड मैप में चर्चा की जाएगी। बैठक में सत्रों का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी एवं सुरेश भट्ट के द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री वी एल संतोष,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम,सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय तथा तीरथ सिंह रावत एवं उनके मंन्त्रीमंडल के सभी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सांसद अजय भट्ट, राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सुरेश जोशी, ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी उपस्थित रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.