उत्तराखंड के किसानों को त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, अन्नदाता की आय दोगुनी करने के लिए उठाया ये कदम

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों की आय दोगनी करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

राज्य सरकार ने पारंपरिक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य और मार्केटिंग के लिए 10 करोड़ का रिवाल्विंग फंड को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम से किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिलने के साथ ही बिचौलियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड सीधे किसानों से फसलें खरीदेगा और उसे आगे बेचेगा। सरकार के इस कदस से प्रदेश के करीब 10 लाख किसानों को रहात मिलेगी।

किसानों से सीधे फसल खरीदने के लिए सरकार कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के माध्यम से 10 करोड़ का रिवाल्विंग फंड बनाएगी। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने पहले चरण में चौलाई, मंडुवा, झंगोरा, गहत, काला भट्ट, राजमा का एमएसपी तय किया है। अभी तक इन फसलों का एमएसपी तय न होने से किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहा था।

पर्वतीय इलाकों में उत्पादन लागत का आकलन करने के बाद प्रस्तावित न्यूनतम समर्थन मूल्य को सरकार ने अनुमति दी दे है। इसके तहत चौलाई 2935 रुपये, काला भट्ट 3468 रुपये, झंगोरा 1950 रुपये प्रति क्विंटल, गहत 7725 रुपये और राजमा 7920 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.