उत्तराखंड के ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ मिला खेलने का मौका, इन खूबियों की वजह से पंत बने पहली पसंद

बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। भारतीय टीम इंग्लैंड द्वारा दिए गए 338 रोनों के लक्ष्य का पीक्षा करने उतरी है।

उत्तराखंड के ऋषभ पंत को इस मैच में खेलने का मौका मिला है। वर्ल्ड कप में ऋषण पंत का ये डेब्यू मैच है। विजय शंकर की खराब फॉर्म की वजह से टीम प्रबंधन ने पंत को इस मैच में खिलाने का फैसला लिया। सिर्फ यही एक वजह नहीं है कि विजय शंकर खराब खेल रहे हैं और पंत को इंग्लैंड के खिलाफ मौके दे दिया गया। पहाड़ का ये खिलाड़ी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। पंत में कई ऐसी खूबियां जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका दिया गया है।

पंत को इस मैच में खिलाने की सबसे बड़ी वजह ये है कि वो इससे पहले इंग्लैंड के मैदानों पर धमाकेदार खेल का मुजाहरा कर चुके हैं। पंत यहां की पिचों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। पिछले साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत एक मात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

ऋषभ पंत धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आज के मैच में हार्दिक पंड्या और पंत के रूप में टीम इंडिया के पास दो आक्रामक बल्‍लेबाज हैं। ऐसे में आखिरी ओवरों में टीम इंडिया को तेजी से रन बनाने के लिए ऋषभ पंत के रूप में एक शानदार खिलाड़ी मिला है। पंत का आक्रामक अंदाज और बल्लेबाजी करते हुए उनका आत्मविश्वास अच्छे से अच्छे गेंदबाजों को दबाव में डाल देता है। IPL 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए ऋषभ पंत ने 16 मैचो में 37.53 की औसत से 488 रन ठोके थे। IPL में ऋषभ का उच्चतम स्कोर नाबाद 78 रन था। दिल्ली कैपिटल्स को कई मैचों में जीत दिलाने में ऋषभ ने अहम भूमिका निभाई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.