उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधियों को दी बड़ी सौगात!

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधियों को बड़ी खुशखबरी दी है। जल्द ही पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ जाएगी।

राज्य सरकार ने पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में हर महीने 2 हजार रुपये और यात्रा भत्ता में हर महीने 1 हजार रुपये बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से प्रतिनिधियों के मानदेय में 40 फीसदी और यात्रा भत्ता में दोगुनी बढ़ोतरी हो जाएगी।

सरकार के इस फैसले से अब पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधियों को हर महीन 7 हजार रुपए मानदेय और दो हजार रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार पर इससे हर महीने करीब 34 लाख रुपए के अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधियों का साल 2014 के बाद मानदेय और यात्रा भत्ता में कोई भी इजाफा नहीं हुआ था। तब ब्लॉक प्रतिनिधियों को हर महीने 5 हजार रुपये मानदेय 1 हजार रुपये यात्रा भत्ता मिलता था। इस बीच ब्लॉक प्रतिनिधि लगातार सरकार से मानदेय और यात्रा भत्ता में इजाफा करने की मांग कर रहे थे।

उत्तराखंड के सभी 95 ब्लॉ में पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त हैं। ब्लॉक प्रतिनिधियों कई अहम काम करते हैं। उन्हें पहाड़ों के दूर दराज गांवों में बुजुर्ग और अशक्त गौरव सेनानियों से संपर्क करने में होने वाले व्यय और साधनों की कमी हो रही थी। यही वजह है कि वो मानदेय और यात्रा भत्ता में इजाफे की मांग कर रहे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

6 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.