देहरादून: परिवहन विभाग ने टाटा कंपनी से खरीदी बसों का संचालन रोका, ये है वजह

उत्तराखंड परिवहन निगम ने टाटा कंपनी से खरीदी करीब 300 बसों का संचालन रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बसों के लीवर टूटने का सिलिसिला जारी है। इसी वजह से विभाग ने ये फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को एक और बस का गीयर लीवर टूट गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच के आदेश दे दिये हैं। साथ ही टाटा कंपनी से खरीदी गई सभी नई बसों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि अगर जांच में खामियां उजागर होती हैं तो नई बसों को कंपनी को लौटाया जाएगा। उन्होंने कंपनी के भुगतान पर भी रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने टाटा और अशोक लेलैंड से 300 नई बसें खरीदी हैं। टाटा ने बीएस-4 मॉडल की 150 बसों की डिलिवरी भी कर दी हैं। हैरानी की बात है इनमें से अब तक तीन बसों के गीयर लीवर टूट चुके हैं। निगम की सूचना पर कंपनी टूटे गीयर लीवर्स को बदल रही है और बसों की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

विभाग का सबसे बड़ा डर

परिवहन विभाग को डर है कि अगर पहाड़ी इलाकों में बस का गीयर लीवर टूट गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग ने टाटा के भुगतान पर भी रोक लगा दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.