उत्तराखंड: 16 हजार पुलिस कर्मियों के आए अच्छे दिन, सरकार ने कोर्ट का आदेश माना

प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों को तोहफा दिया है। सरकार ने 16 हजार पुलिस कर्मियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा एक जनवरी 2006 से देने का फैसला किया है।

कोर्ट के आदेश पर होम मिनिस्ट्री मे बढ़ी हुई सैलरी का फायदा देने के आदेश दे दिया है। आपको बता दें कि सरकार ने पहले पुलिस के कुछ पदों पर छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ 12 दिसंबर 2011 से देने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले से नाराज पुलिस कर्मचारी हाईकोर्ट चले गए। लगभग दो सौ कर्मचारियों ने छह याचिकाएं दाखिल की थीं।

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ये आदेश दिया कि कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का फायदा एक जनवरी 2006 से दिया जाए। बावजूद इसके सरकार ने सुध नहीं ली। कोर्ट के आदेश के बावजूद फायदा नहीं मिलने पर पुलिस कर्मचारियों ने अदालत में अवमानना का मामला दाखिल किया। इसके बाद सरकार ने सोमवार को कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का फायदा देने का शासनादेश जारी कर दिया।

किसको मिलेगा फायदा?

पुलिस में तैनात वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक उपनिरीक्षक (एम), पुलिस और पीएससी के हेड कांस्टेबल, चालक, सहायक परिचालक, कर्मशाला सहायक, फायरमैन, लीडिंग फायरमैन और फायर चालक के पद धारकों को फायदा मिलेगा।

सरकार पर कितना बोझ बड़ेगा?

पुलिस कर्मचारियों को बढ़े वेतनमान का फायदा देने का पर सरकार का अच्छा-खासा खजाना खाली होगा। करीब 80 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्ययभार पड़ेगा। कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ने के साथ पांच साल का एरियर भी मिलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.