उत्तराखंड: बागेश्वर का ये सपना पूरा होकर भी है अधूरा, ठगा महसूस कर रही जनता!

उत्तराखंड के बागेश्वर रोडवेज बस स्टेशन के उद्घाटन के करीब 1 महीने बाद भी पांच बसों का संचालन यहां से शुरू नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 19 फरवरी को बस स्टेशन का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद बसों का संचालन तो दूर अभी तक बस स्टेशन पर कार्मचारियों तक को नहीं रखा गया है। बागेश्वर में रोडवेज बस स्टेशन की मांग लंबे समय के बाद पूरी तो हुई, लेकिन इसके शुरू नहीं होने से लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा कि 5 साल से जनता को उम्मीद थी कि बागेश्वर में रोडवेज बस डिपो बन रहा है। बागेश्वर विधायक ने भी खुले मंचों से कहा था कि बागेश्वर बस डिपो के लिए 10 बसें अल्मोड़ा में खड़ी हैं, लेकिन इसके उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि बस स्टेशन बनने के बाद भी यहां से बसों का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। वहीं, एक रोडवेज कर्मी ने कहा कि बस स्टेशन पर स्टाफ की कमी है। धीरे-धीरे स्टाफ बढ़ेगा। रोडवेज कर्मी ने कहा कि स्टाफ बढ़ने के बाद ही बसों का संचालन सही तरीके से होगा। रोडवेज कर्मी ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि स्टेशन से यात्रियों को बसों की नियमित सुविधा मिल सके।

जिला अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि स्टेशन से बसों के संचालन के कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। जल्द स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। साथ ही डिपो बनाने के लिए कार्रवाई चल रही है। जल्द सभी कमियों को दूर किया जाएगा।

(बागेश्वर से नरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.