उत्तराखंड: अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के 110 लोगों की सूची सरकार ने विदेश मंत्रालय भेजी

उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के 110 व्यक्तियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी है। प्रदेश सरकार ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि उत्तराखंड के अन्य किसी निवासी के संबंध में जानकारी मिलती है, तो उसे राज्य के साथ भी साझा किया जाए।

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां के हालत काफी बदले हुए हैं। इससे अफगानिस्तान में काम कर रहे उत्तराखंड वासियों के स्वजन चिंतित हैं। वे सरकार से अपनों को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। प्रदेश सरकार भी इस मामले में शुरू से ही विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मसले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा विदेश मंत्रालय से फोन पर संपर्क कर चुके हैं।

उनके निर्देश पर शासन ने गुरुवार को उपलब्ध जानकारी के आधार पर 110 नामों की सूची बनाकर विदेश मंत्रालय को भेज दी। इसके साथ ही शासन ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर अपने जिलों से भी अफगानिस्तान में फंसे प्रदेशवासियों के संबंध में जानकारी एकत्र करने को कहा है। शासन ने अफगानिस्तान में फंसे व्यक्तियों के स्वजन के लिए टोल फ्री नंबर 112 पर भी इसकी सूचना देने की अपील की है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे राज्य के निवासियों को वापस लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार इस मसले पर केंद्रीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। वहां फंसे व्यक्तियों की सूची भी केंद्र को भेजी गई है। सरकार का प्रयास हर राज्यवासी को सकुशल वापस लाने का है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.