उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों को दी बड़ी सौगात

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूबे के किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पहाड़ में स्थानीय उत्पादों मंडुआ, झंगोरा, चौलाई के साथ ही भांग और कंडाली की खेती को बढ़ावा देने के लिए ब्याजमुक्त कर्ज देने का ऐलान किया है।

ये ऐलान उन्होंने गौचर मेला मैदान में 69वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के भुभारंभ के मौके पर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 155.44 करोड़ लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सीएम ने गौचर में बाइपास रोड बनाने, पेयजल, बहुमंजिला पार्किंग समेत कई 225 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

गौचर मेले में पहली बार अलकनंदा नदी में रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने रिवर राफ्टिंग करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां राफ्टिंग की भरपूर संभावनाएं है और जिला प्रशासन ने इसको आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छी पहल की है। इस मौके पर मौजूद विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने जिले की विकास योजनाओं के लिए पैसा उपलब्ध कराने के लिए सीएम का आभार जताया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिले की विकास योजनाओं के लिए प्रशासन द्वारा की गयी पहल पर चर्चा की।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.