उत्तराखंड: इन पांच रूट पर सफर होगा सुहाना, विधानसभा चुनाव से पहले सड़कों का शुरू होगा निर्माण!

उत्तराखंड और प्रदेश आने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनका सफर आसान होने वाला है। प्रदेश सरकार जल्द ही पांच महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू करने के प्लान पर काम कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सड़कों के इन प्रोजेक्ट्स के पर काम शुरू हो जाएगा। इसमें अक्षरधाम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे, तीर्थ नगरी हरिद्वार में आउटर रिंग रोड, देहरादून मसूरी वैकल्पिक मार्ग और मसूरी, त्यूनी मलेथा हाईवे चौड़ीकरण और ऋषिकेश बाइपास रोड के चौड़ीकरण का काम शामिल है। मीडिया रपटों के मुताबिक इन सभी पाचों प्रोजेक्ट पर शासन पर स्तर प्रेजेंटेशन भी हो चुका है। अब लोग निर्माण विभाग और NHAI को इनकी डीपीआर तैयार करने को कहा गया है।  

इन पांच में से दो परियोजनाओं की NHAI डीपीआर तैयार कर रहा है। इनमें पहली गणेशपुर से देहरादून तक एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण शामिल है। 19 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित सड़क की डीपीआर दो से तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें एलीवेटेड रोड और एक टनल भी बनाई जानी है। NHAI को इस पर इसी फाइनेंशियल ईयर में काम शुरू करना है। हरिद्वार रिंग रोड प्रोजेक्ट की डीपीआर जनवरी 2021 तक तैयार हो जाएगी।

आपको बता दें कि आउटर रिंग रोड बहादराबाद बाइपास से NH 58 निकलेगा और नजीबाबाद रोड से होते हुए चंडी पुल की ओर चंडी मंदिर के पास चीला रोड तक आएगा। यहां से ये NH 58 से जुड़ जाएगा। इसकी लंबाई करीब 15.03 किलोमीटर होगी। इसके अलावा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले तीन और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टों पर काम शुरू कराना चाहती है। इनमें पहला देहरादून मसूरी वैकल्पिक रोड का निर्माण करना है। लोन निर्माण विभाग इसकी डीपीआर तैयार करेगा। दूसरा प्रोजेक्ट मसू्री, त्यूनी, टिहरी मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन का है। इसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.