उत्तराखंडः कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 7 सितम्बर को जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेगी सरकार, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के लिए 7 सितम्बर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जायेगी। साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम एवं राज्य में दिसम्बर माह तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए सुझाव मांगे जायेंगे। कार्यशाला में सूबे के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि, विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बतौर अति विशिष्ठ अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार सूबे में स्वास्थ्य सुविधओं को मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आगामी 7 सितम्बर को देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बतौर अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में प्रदेश के सांसद, विधायक, जिला पंचायतों के अध्यक्ष तथा नगर निगमों के मेयर प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन उपयोगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जायेगी साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा सुझाव दिये जायेंगे।

इसके अलावा राज्य में दिसम्बर 2021 तक शत प्रतिशत कोविड वेक्सीनेशन लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनप्रतिनिधियों के लिए सुझाव भी मांगे जायेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को कार्यशाला आयोजन की तैयारी हेतु निर्देश जारी कर दिये गये हैं साथ ही राज्य के 05 सांसदों, 71 विधायकों, 13 जिला पंचायत अध्यक्षों तथा 08 मेयर को आमंत्रण पत्र भेज दिये गये हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.