उत्तराखंड सरकार ने सेब और नाशपाती समेत दूसरे फलों के बागों को पुनर्जीवित करने का लिया फैसला, जानें क्या है तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सेब, नाशपाती और अन्य फलों के बागों को पुनर्जीवित करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फलों के बागों के पुनर्जीविकरण और विस्तारीकरण के लिए भरसार विवि और जीबी पंत विवि के कुलपतियों की एक समिति बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फार्म मशीनरी बैंक और माइक्रो इरीगेशन का लाभ ज्यादातर गांवों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। सुअर, बंदर समेत अन्य जंगली जानवरों से खेती को होने वाले नुकसान का सर्वे किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए तार-बाड़, दीवार बनाने का काम प्राथमिकता से किया जाए। सीएम आवास में आयोजित बैठक में सीएम कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ कृषि, उद्यान और रेशम विकास विभागों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय सेब और अन्य फलों की खेती को आधुनिकतम तकनीक के उपयोग द्वारा लाभप्रद बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर दूसरी किस्मों से बदला भी जा सकता है। सीएम ने कहा कि किसानों के स्किल डेवलपमेंट के लिए योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि फार्म मशीनरी बैंक किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा गांव इसके अंतर्गत आ सकें।

सीएम ने कहा कि जैविक खेती का और विस्तार किए जाने की जरूरत है। जैविक उत्पादों के विपणन के लिए ग्रोथ सेंटरों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के तहत गंगा किनारे जैविक कृषि के लिए चयनित गांवों में मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसान सम्मान निधि में किसी तरह की शिकायत न आए। इसके लिए डाटा फीडिंग सावधानीपूर्वक की जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.