फोटो: सोशल मीडिया
बागेश्वर में एसओजी और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 3 लाख 30 हजार रुपये की कीमत की चरस बरामद कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बागेश्वर जनपद मुख्यालय में एसपी मणिकांत मिश्रा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी और बागेश्वर कोतवाली पुलिस की टीम की ओर से मादक द्रव्यों के खिलाफ आरे तिराहे पर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने कपकोट की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोक और वाहन में सवार 5 लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बच्चू सिंह पुत्र सालीक राम निवासी बेहता थाना फतेहगंज शाहजहांपुर, विलियम रोड्रिक ली पुत्र जुलियान संदीप ली निवासी शास्त्रीनगर प्रेमनगर बरेली, रजत गंगवार पत्र प्रताप सिंह, निवासी हंसासरौरा, थाना भोजीपुरा, बरेली, बली मोहम्मद पुत्र जुम्मी निवासी सेकोपुर, थाना बहेड़ी, बरेली और प्रतीक अग्रवाल उर्फ मिकू पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी डीटी 40 शास्त्रीनगर, प्रेमनगर, बरेली शामिल हैं।
सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है इन सभी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी को पुलिस अदालत में पेश करने में जुटी हुई थी। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को आरोपियों से काफी अहम जानकारी मिली है और वो ये पता लगाने में जुटी है कि ये चरस को कहां से खरीद कर ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.