उत्तराखंड: खाली पड़े सरकारी स्कूलों को लेकर सरकार की शानदार योजना, गांवों के लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तराखंड में खाली पड़े सरकारी स्कूलों के इस्तेमाल के लिए राज्य सरकार ने अनोखा प्लान तैयार किया है। सरकार की इस योजना से प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए त्रिवेंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने राज्य भर में खाली पड़े सरकारी स्कूलों को होम स्टे में परिवर्तित करने का फैसला लिया है। अब इन सरकारी स्कूलों का इस्तेमाल ट्रैकिंग और यात्रा रूट की ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में बंद पड़े सरकारी स्कूल के भवनों के इस्तेमाल की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन भवनों को होम स्टे बनाया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि योजना के तहत चौबट्टाखाल के कुछ सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ के गांवों में ऐसे सैकड़ों सरकारी स्कूल हैं, जिनमें छात्रों की संख्या शून्य होने के चलते बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन सरकारी स्कूलों के भवनों पर या तो अवैध कब्जे हो रहे हैं, या फिर परिसर में असामाजिक तत्व रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में इन खाली पड़े स्कूलों को होम स्टे योजना से जोड़कर इनका बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। जाहिर सरकार के इस फैसले से से पहाड़ के गांवों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में लोगों इससे सीधा फायदा होगा। लोगों को राजगार मिलेंगे।

सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल के सरकारी स्कूलों के बार में बात करते हुए कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां गेस्ट टीचर्स की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल में सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि ई-लर्निंग और वर्चुअल क्लास को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.