फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में ठंड ने यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जगहों पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को बारिश होने के साथ बर्फबारी की आशंका जताई है।
28 जनवरी को नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन हो सकती है। वहीं 29 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 30 जनवरी को भी कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दिन बारिश की संभावना कम है। आपको बता दें कि पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में भी असर पड़ेगा। दूसरे राज्यों के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई। जिससे राजधानी के तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल ठंड से राहत है। सुबह शाम में तापमान थोड़ा नीचे गिरता है, कुछ दिनों से दोपहर में अच्छी धूप निकल रही है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में कल यानी मंगलवार को बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.