लोकसभा चुनाव के नतीजों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद से बीजेपी और उसके समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं। बीजेपी की जीत से पीएम मोदी के समर्थक फूले नहीं समा रहे हैं।
पीएम मोदी का एक ऐसा ही समर्थक उत्तराखंड के हल्द्वानी में सामने आया है, जो पीएम मोदी की जीत की खुशी में लोगों को फ्री में यात्राएं करा रहा है। पीएम मोदी की जीत की खुशी में ऑटो चालक जमुना प्रसाद बेहद कुश हैं। उन्होंने प्रण लिया है कि जब तक नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ नहीं लेंगे तब तक वो अपने यात्रियों को फ्री में यात्राएं कराएंगे। नरेंद्र मोदी 30 मई को पीएम पद की सपथ लेंगे, तब तक जमुना प्रसाद यात्रियों को फ्री में यात्राएं कराते रहेंगे।
ऑटो चालक जमुना प्रसाद पीएम मोदी के विचारों से बेहद प्रभावित हैं। जमुना प्रसाद कहते हैं कि नरेंद्र मोदी समाज के हर व्यक्ति की बात करते हैं। वो देश के 130 करोड़ की जनता के बारे में सोचते हैं। आम दिनों में जमुना प्रसाद प्रति दिन 1 हजार रुपये तक की कमाई कर लेते हैं, लेकिन मोदी की जीत की खुश में उन्होंने यात्रियों का किराया फ्री कर दिया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीटी से पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत हासिल कि है। वो 4.79 लाख वोटों के अंतर से जीते हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एनडीए ने 352 सीटों पर जीत हासिल की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.