हरिद्वार: IIT रुड़की में फूटा कोरोना बम, 60 छात्र पॉजिटिव, प्रशासन ने उठाया ये कदम

IIT रुड़की में कोरोना बम फूटा है। कैंपस में 60 छात्र कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने 5 हॉस्टल को सील कर दिया है।

साथ ही पांचों हॉस्टल को कंटेंमेनट जोन बनाया गया है। आईआईटी मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि हरिद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग ने IIT के कोरल, कस्तूरबा, सरोजिनी, गोविंद भवन और विज्ञान कुंज हॉस्टल को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  संस्थान में करीब तीन हजार छात्र हैं, जिनमे लगभग 1200 छात्र इन पांच हॉस्टलों में रहते है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि किसी भी छात्र की हालत गंभीर नहीं है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी का इलाज हॉस्टल में ही किया जा रहा है।

इसके साथ ही छात्र आईआईटी आने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें अभी अगले आदेश तक रोक दिया गया है और  आईआईटी कैंपस में रह रहे सभी छात्रों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर इस साल के सबसे ज्यादा 1109 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 4526 पहुंच गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.