देवभूमि में ये क्या हो रहा है? पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, उत्तराखंड शर्मसार!

देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली घटना हरिद्वार में सामने आई है। झबरेड़ा थाने के बीस्तीपुर गांव में पिता पर सौतेली बेटी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी व्यक्ति की पत्नी मायके से अपने ससुराल वापस लौटी। पत्नी लॉकडाउन से पहले मायके गई थी। ससुराल लौटने पर बेटी ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ चार महीने तक रेप किया। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां ने थाने में केस दर्ज कराया है।

आरोपी व्यक्ति की ये दूसरी शादी की है। दूसरी शादी के दौरान महिला की पहली शादी की बेटी भी व्यक्ति के साथ ही रहने लगी थी। लॉकडाउन से पहले महिला अपने मायके झारखंड चली गई थी। लॉकडाउन की वजह से वो अपने मायके में फंस गई थी। जब 4 महीने बाद महिला अपने गांव वापस आई तो उसकी बेटी ने आपबीती सुनाई। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है पुलिस उसे तलाश रही है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद पहली बार महिला अपने मायके गई थी, इस दौरान महिला अपनी बेटी को सौतेले पिता के साथ छोड़ कर चली गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.