कोरोना: दिल्ली जमात से लौटा युवक आइसोलेशन से पहले भागा, मचा हड़कंप

हरिद्वार के लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली जमात से लौटा युवक आइसोलेट होने से पहले भाग गया।

हालांकि गनीमत की बात ये रही कि आधे घंटे के बाद पुलिस और अस्पताल कर्मियों ने उसे ब्रह्मपुरी इलाके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे पकड़ कर आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया। दरअसल तीन युवक दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगि जमात में शामिल होकर लौटे थे। सूचना मिलने पर लक्सर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी सुल्तानपुर पहुंचे और तीन लोगों को आइसोलेट करने के लिए मेला अस्पताल के लिए भिजवा दिया। तीनों लोगों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से मेला अस्पताल लेकर पहुंची।

इन तीनों युवकों को जैसे ही एंबुलेंस से उतारा गया, तभी एक युवक वहां से भाग गया। युवक के फरार होने से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई और आधे घंटे के बाद युवक को पकड़ लिया गया। युवक की तलाश करने में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की।

कहा जा रहा है कि मेला अस्पताल परिसर से भागते वक्त वो कई थूकता हुआ देखा गया। उसको पकड़ने के बाद जिन रास्तों से वो गुजरा था उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। कुछ क्षेत्रों में कीटनाशकों का छिड़काव भी किया गया।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से 40 जमातियों का क्वारंटीन किया है। स्वास्थ्य विभाग को खबर मिली थी कि मगरुमपुर, भारापुर, मुस्तफाबाद में बाहरी प्रदेशों से कई लोग तब्लीगी जमात के लिए आएं हुए हैं जो मस्जिदों में ठहरे हैं। वहीं इन गांवों के कुछ लोग दूसरे प्रदेशों में जमात करने गए थे वे भी गांव में वापस आ गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.