यूरोप में दिखेगा पहाड़ की बेटी के मुक्कों का दम

उत्तराखंड की एक और बेटी ने पहाड़ियों का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड की बॉक्सर लकी राणा का यूरोप में होने वाले यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सेलेक्शन हो गया है।

ये प्रतियोगिता यूरोप के दक्षिणी तट पर स्थित मोंटेनेग्रो देश में 16 से फरवरी के बीच होगा। मोंटेनेग्रो देश में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम से लक्की राणा शामिल होंगी। लकी राणा के कोच भूपेश भट्ट ने बताया कि धनपुर गांव की रहने वाली लकी राणा, खष्टी देवी गुरुरानी स्कूल हल्दूचौड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में महिला और पुरुष टीम के चयन विगत 18 से 21 जनवरी तक लिये गये। इस दौरान लकी का चयन किया गया।

लकी राणा के पिता देवेंद्र सिंह राणा एक निजी स्कूल की बस चलाते हैं। बेटी की इस कामयाबी पर पूरे प्रदेश से पिता को बधाई मिल रही है। लकी के कोच ने बताया कि ये लगी का दूसरा इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। वह कुमाऊं बॉक्सिंग क्लासेस के कोच भूपेश भट्ट से पिछले पांच छह सालों से ट्रेनिंग ले रही हैं। टीम के साथ बागेश्वर निवासी सुंदर सिंह गढ़िया कोच के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। समस्त खिलाड़ी इंडिया यूथ वूमेन के चीफ कोच भास्कर चंद्र भट्ट की देखरेख में यूरोप के लिए रवाना हो गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.