हरिद्वार: प्रशासन की अच्छी पहल, निरक्षर महिलाएं बनेंगी साक्षर

हरिद्वार में अनपढ़ महिलाएं को साक्षर बनाने के लिए एक पहल करने जा रहा है।

इसके तहत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग जल्द ही स्वयंसेवी निरक्षर महिलाओं की संख्या पता करने के लिए सर्वे शुरू करेगा। नीति आयोग के सहयोग से ‘साक्षर महिला, उन्नत हरिद्वार’ अभियान के तहत जिले की 15 साल से ऊपर की लड़कियों, महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराया जाएगा, ताकि वो अपनी जरूरत के मुताबिक लिखाई-पढ़ाई कर सकें। लिखना आने पर वह किसी भी दस्तावेज पर अंगूठा लगाने के बजाए हस्ताक्षर कर सकें।

इन महिलाओं को साक्षर करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों रुड़की, नारसन, बहादराबाद, भगवानपुर, लक्सर और खानपुर में स्वयंसेवी संस्थाओं की 300 स्वयंसेवी महिलाओं को पहले इनका सर्वे करने के लिए ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसमें स्वयंसेवियों को सर्वे का प्रपत्र भरने की जानकारी दे दी गई है। अगले हफ्ते से ये स्वयंसेवी अपने-अपने गांव में निरक्षर महिलाओं की जानकारी जुटाने के लिए सर्वे शुरू कर देंगी। इसके बाद फरवरी में स्वयंसेवियों को साक्षर करने का ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद निरक्षर महिलाओं को साक्षर किट देकर पढ़ाना शुरू कर दिया जाएगा। तीन महीने के साक्षर कार्यक्रम के बाद मूल्यांकन करने के लिए महिलाओं को साक्षर होने का प्रमाणपत्र भी शिक्षा विभाग देगा। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.