हरिद्वार: कोरोना की ‘दूसरी लहर’ के बीच महाकुंभ का आयोजन बड़ा बनी चुनौती, सरकार ने क्या प्लान बनाया?

हरिद्वार में महाकुंभ के आयोजन में अब सिर्फ 10 दिनों का वक्त और बचा है। अभी से ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने धर्मनगरी पहुंचने लगे हैं।

इस बीच अचानक कोरोना केस के तेजी से बढ़ते मामलों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में भले ही अभी कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर हालात काबू में हो, लेकिन डर है कि बड़ी तादद में दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने पर कहीं स्थित बेकाबू ना हो जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चाहते हैं कि कुंभ मेले में आने से किसी को नहीं रोका जाए, बल्कि मेला क्षेत्र में कोविड गाइडलाइन को लागू करने की हर तरह की तैयारी करने पर जोर दे रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य और मेला प्रबंधन में जुटे अधिकारियों के लिए धर्मसंकट खड़ा हो गया है। उन पर कोविड गाइडलाइन का पालन कैस सख्ती से कराया जाए।

प्रोटोकॉल के तहत कुंभ में आ वाले सभी श्रद्धालुओं की कोरोना जांच अनिवार्य है, लेकिन सीएम पहले ही साफ कर चुके हैं कि कुंभ आने वाले लाखों लोगों की जांच कराना संभव नहीं है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है और कुंभ मेला क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की SOP प्रभावी है। लेकिन एक अप्रैल से कुंभ मेले की अधिसूचना जारी हो जाएगी।

कोरोना के बढ़ते केस पर विशेषज्ञ का मानना है कि नई लहर के खतरे को देखते हुए कुंभ मेला में खास एहतियात बरता जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना मास्क पहनना और कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्य किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि देशभर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 40 हजार से भी ज्यादा केस सामने आए हैं। प्रदेश में भी कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले 4 दिनों में राज्य में कोरोना के 297 नए केस सामने आए हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.