फोटो: सोशल मीडिया
हरिद्वार में इस साल होने वाले महाकुंभ की तारीख फाइनल हो गई है। भराड़ीसैंण में हुई कैबिनेट की मीटिंग में इस पर मुहर लगी कि महाकुंभ का आयोजन एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक होगा।
इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर भी सहमति बनी कि महाकुंभ में टेंट कॉलोनी बनाने की जरूरत नहीं है। महाकुंभ के आयोजन की सारी तैयारी पूरी हो गई है। घाट की सफाई के साथ ही इलाके की दीवारों पर सांस्कृतिक पेंटिंग की जा चुकी है। कुंभ के लिए साधु संतों का आना भी शुरू हो गया है। सबसे पहले धर्मध्जवा फहराने के साथ महाकुंभ का आगाज करने वाला पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी तीन मार्च को सबसे पहले पेशवाई भी निकालेगा। पेशवाई तीन मार्च को SMJN पीजी कॉलेज से निकाली जाएगी। पेशवाई के संबंध में अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने बताया कि निरंजनी अखाड़े की पेशवाई बहुत ही भव्य होगी, जिसको देखने के लिए शहर भर के लोग बाहर निकलेंगे।
पेशवाई तकरीबन 3 किलोमीटर लंबी रहेगी। इसमें एक हजार के लगभग नागा संन्यासी शामिल होंगे। इसके साथ ही अखाड़े के 50 से अधिक महामंडलेश्वर इस पेशवाई में मौजूद होंगे। अखाड़े की पेशवाई के लिए खास तौर पर नासिक से बैंड मंगाया गया है। इसके अलावा पेशवाई में रामपुर से मंगाया गया हाथी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पेशवाई के दौरान 5 ऊंट भी मौजूद रहेंगे, जो शहर भर के बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। उत्तराखंड की लोक संस्कृति की भी पेशवाई में झलक देखने को मिलेगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.