मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर!

मौनी अमावस्या स्नान के लिए गुरुवार को हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है।

जिला प्रशासन ने अब बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब गुरुवार को सिर्फ स्नान के दौरान राज्य की सीमा पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की रैंडम सैंपलिंग होगी। आपको बता दें कि मौनी अमावस्या पर उत्तर भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने हरिद्वार पहुंचते हैं। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने का निर्देश दिया था। साथ ही एक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने को भी कहा गया था, लेकिन पिछले कुछ वक्त में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी पड़ी है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने इस अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया।

स्नान को लेकर स्थानीय और मेला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। अपर रोड हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के पास बैरीकेडिंग कर दी गई है। शिवमूर्ति चौक से आगे गाड़ियों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सिर्फ स्थानीय लोग और पासधारक ही आवाजाही कर सकेंगे। 

कब है स्नान का शुभ मुहूर्त?
धर्म गुरुओं के मुताबिक स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.30 बजे से 7.30 तक मकर लगन में होगा। जबकि इसके बाद दोपहर 1.30 वृष लगन है। जबकि सामान्य स्नान शाम तक चलता रहेगा। श्रद्धालु स्नान कर सूर्य की आराधना कर दान करेंगे। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.