निरंजनी अखाड़े के रमता पंचों ने जमात के साथ कुंभनगरी में प्रवेश करने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है।
उसके बाद रमता पंच और साधु-संतों ने बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली। इसी के साथ आज से निरंजनी अखाड़े ने कुंभ का आगाज कर दिया है। तुलसी चौक देवपुरा ऋषिकुल चौक से होते हुए शोभा यात्रा गोविंदपुरी स्थित एसएम जेएन पीजी कॉलेज परिसर में छावनी में पहुंची। यहां पर स्थानीय लोगों ने साधु-संतों पर फूल बरसा कर स्वागत किया। निरंजनी अखाड़े के रमता पंच और साधु संत 3 मार्च तक एसएमजेएन पीजी कॉलेज की कुंभ मेला छावनी में निवास करेंगे। 3 मार्च को निरंजनी अखाड़े की भव्य पेशवाई निकाली जाएगी।
इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि निरंजनी अखाड़े के सभी साधु-संत, नागा संन्यासी देशभर का भ्रमण कर कुंभ मेले में हरिद्वार पहुंचे हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.