उत्तराखंड: हरिद्वार में इस मांग को लेकर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे तीर्थ-पुरोहित

हरिद्वार के हरकी पैड़ी में तीर्थ-पुरोहित अपनी मांगों को लेकर हनुमान मंदिर के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

तीर्थ-पुरोहित हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा की अविरल धारा को स्केप चैनल घोषित करने वाले शासनादेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि स्केप चैनल घोषित करने वाले शासनादेश को फिलहाल सरकार रद्द करें। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यह शासनादेश आस्था के साथ खिलवाड़ है। जिसे तीर्थ-पुरोहितों की तरफ से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहित सौरव सिकोला के मुताबिक कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने गंगा को स्केप चैनल घोषित करने के लिए एक आदेश जारी किया था। उस वक्त भी हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित ने इसका विरोध किया था। इसके बाद बीजेपी जब सत्ता में आई तब उम्मीद जगी कि हरीश रावत सरकार की गलती को त्रिवेंद्र रावत की सरकार सुधारेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार के तीन साल बीत जाने के बाद भी स्केप चैनल के शासनादेश को कैंसल नहीं किया है।

इस मामले को लेकर इस साल 16 जून को हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि तत्कालीन उत्तराखंड सरकार ने 16 दिसंबर 2016 को एक आदेश जारी कर गंगा की धारा को स्केप चैनल घोषित कर दिया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से जवाब भी मांगा था, कि वे ये बताए कि ये गंगा की निर्मल धारा है या स्केप चैनल?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.