ऑलवेदर रोड के चौड़ीकरण मामला: मुआवजा ना मिलने से व्यापारियों में आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में व्यापारी और भवन स्वामियों ने विरोध जताया है।

ये विरोध नगर पालिका रुद्रप्रयाग में ऑलवेदर रोड के चौड़ीकरण के चलते प्रभावित होने वाले व्यापारी और भवन स्वामियों को मुआवजा का भुगतान न होने के चलते जताया गया है।

प्रभावितों का कहना है कि प्रशासन मुआवजा देने में काफी लेटलतीफी कर रहा है। आपको बता दें, जिले में बदरीनाथ व केदारनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड का काम चल रहा है। कुछ जगहों पर तो प्रशासन ने मुआवजा वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल सका है।

बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग नगर में प्रभावितों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि काफी समय से उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजे का भुगतान न होने से उनमें काफी आक्रोश है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.