हरिद्वार में हादसे के बाद बड़ा बवाल, जमकर हुई तोड़फोड़

उत्तराखंड के हरिद्वार में बस से टक्कर के बाद महिला की मौके पर मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर पथराव किया और सड़क जाम कर दी। बवाल की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और बस में बैठे यात्रियों को उतार कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला गाधारौणा गांव में दिवाली की रात हुए खूनी संघर्ष के दौरान मारे गए युवक की चाची थी। हादसे के वक्त वो भतीजे की मौत के कागजात लेकर कोतवाली जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बस ने महिला को टक्कर मार दी।

क्या है पूरा मामला?

मामला मंगलौर के लंढौरा क्षेत्र के गाधारौणा गांव का है। दिवाली की रात पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं और पत्थरबाजी भी हुई। खूनी संघर्ष में अजय नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में जमकर बवाल भी हुआ। जिसके बाद पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी थी।

अजय का भाई सुनील, उसकी चाची शिमला देवी और दो और लोग अलग-अलग बाइक से मंगलौर कोतवाली जा रहे थे। उनके पास अजय की मौत से संबंधित कागज थे। सुनील की बाइक जैसे ही हाईवे के पास पहुंची पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही बाइक सवार महिला नीचे गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट में सुनील के पैर में भी चोट लगी है। हादसे के बाद ड्राइवर ने मौके से फरार होने की कोशिश की। इस दौरान गांववालों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.