उत्तराखंड: देश में बढ़ते कोरोना केसों के बीच स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, अब इन मरीजों की कोविड जांच जरूरी

देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्य में खांसी, जुकाम और बुखार के सभी मरीजों की कोरोना जांच जरूरी कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पतालों को फ्लू ओपीडी चलाने के निर्देश भी स्वास्थ्य महानिदेशक ने दिए हैं। केरल सहित देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए तीसरी लहर की आशंका जाहिर की जा रही है।

इसी आशंका के बीच राज्य सरकार ने भी संक्रमण पर रोकथाम के लिए नए सिरे से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अवकाश के बावजूद स्वास्थ्य महानिदेशक ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को खांसी, जुकाम और बुखार के सभी मरीजों की जांच अनिवार्य करने को कहा गया है। साथ ही कोविड अस्पतालों में फ्लू ओपीडी चलाने को भी कहा गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से खांसी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं। ऐसे में सभी मरीजों की कोरोना जांच कराने के मौखिक आदेश दे दिए गए हैं। जल्द इस संदर्भ में आदेश भी कर दिए जाएंगे। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को अस्पतालों में फ्लू ओपीडी संचालित करने को कहा गया है। डॉ. बहुगुणा ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

39 minutes ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

22 hours ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

23 hours ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 days ago

देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…

2 days ago

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर पति को किया बरी, कहा- ‘संदेह सबूत नहीं होता’

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…

2 days ago

This website uses cookies.