उत्तराखंड के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान!

उत्तराखंड में अभी मानसून की दस्तक में थोड़ी देरी है, लेकिन मानसून की दस्तक से पहले ही राज्य के अलग-अलग हिस्हों में हल्की बारिश शुरू हो गई है।

इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

उत्तराखंड में इस बार जून में तापमान सामान्य रहा है। ज्यादातर समय हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला था। बताया जा रहा था कि राज्य में 21 जून तक मानसून पहुंच सकता है। हालाकि अब मध्य भारत में मानसून की रफ्तार मंद पड़ने के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही कि अब राज्य में मानसून 23 जून के आसपास पहुंच सकता है।

आमतौर पर राज्य में मानसून 25 जून के बाद ही दस्तक देता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से प्रदेश में वर्षा का क्रम बढ़ेगा और कई इलाकों भी हल्की बारिश के साथ भारी बारिश की भी संभावना है।

देहारादून गुरुवार सुबह से मौसम उमस और गर्मी वाला रहा। धूप और बादलों की आवाजाही ने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया। हालांकि शाम करीब 5 बजे शहर में तेज बौछारें पड़ीं। करीब 15 मिनट तक हुई इस बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 day ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.