कोरोना महामारी के बीच उत्तराखंड के लोगों के लिए अब बारिश मुसीबत बन रही है। कुछ दिनों में प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो रही है।
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिशी की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन जलभराव और भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग मुताबिक 8 जिलों में अगले कुछ और भारी हो सकते हैं। इन जिलों में 15 जुलाई तक भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है। जिन जिलों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने का अलर्ट है उनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और देहरादून शामिल हैं।
मौजूदा वक्त में भी भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से प्रदेश में 12 से ज्यादा रोड बंद ब्लॉक हो गए हैं। हालांकि कई जगहों पर अब रास्ते से मलबे को हटा दिया गया है, लेकिन 12 रोडों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। चमोली जिले में भूस्खलन की वजह से बदरीनाथ हाईवे करीब दो घंटे बंद रहा। वहीं पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हालात अब भी मुश्किल बने हुए हैं। तवाघाट-तिदांग रोड बंद होने से उच्च हिमालयी क्षेत्र के 14 गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश की नदियां भी उफान पर हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.