कोरोना: उत्तराखंड के अब इस शहर में 3 दिन तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

उत्तराखंड के जिन इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उन इलाकों में सरकार सख्ती बरत रही है, ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि काशीपुर के बाद अब सरकार ने बाजपुर में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। बाजपुर में तीन दिन तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। आज रात 12 बजे से बाजपुर में लॉकडाउन शुरू होगा और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। बाजपुर में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आपात सेवाएं जारी रहेंगी। आवश्यक सामग्री की दुकानें ही खुली रहेंगी। 

ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार को कोरोना के 40 नए मामले सामने आए थे। खबरों के मुताबिक, बाजपुर में मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद एसडीएम एपी वाजपेयी ने स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के आवास के चिन्हित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। इस इलाके में 25 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। वहीं आसपास के इलाके बफर जोन घोषित किए गए हैं। इलाके में लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.