उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से आसमान से आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश और बादल फटने से पहाड़ी जिलों में तबाही का मंजर देखा गया है।
आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल आफत की बारिश से रहात मिलती दिखाई नहीं दे रही है। कल यानी 7 अगस्त से प्रदेश के कई इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खास तौर पर 7 अगस्त को देहरादून समेत प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। वहीं, 8 और 9 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश में तेजी रहेगी। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई। ऐसे में भारी बारिश से नदियों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाएगा।
मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते के आखिर तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 7 से 9 अगस्त से राज्य के सभी जिलों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश होने की संभावना है। 7 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चंपावत जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
8 और 9 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में आसामानी बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में 10 अगस्त के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.