उत्तराखंड में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने काफी बर्बादी मचाई है। लंबे वक्त तक हुई तेज बारिश ने पहाड़ी इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
बारिश की वजह से नदियां-नाले उफान पर हैं। कहीं सड़क बह गई, तो कहीं घर बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश की वजह से पिथौरागढ़ में तबाही मचाई है। मुनस्यारी के राथी गांव में बरसाती नाले का पानी घरों में घुस गया। वहीं ढीलम, जौल ढुंगा, धापा, राथी बलसनकोट, सेरा कैठी, सेवला गांव के लोगों के घरों को बारिश से नुकसान पहुंचा है।
बारिश की वजहद से मुनस्यारी, दरकोट, मदकोट, पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क बह गई है। इसी रास्ते से धापा के पास मिलन होते हुए चीन सीमा से लगे गांवों तक पहुंचा जाता है। मुनस्यारी दरकोट सड़क बीस मीटर टूट गई है। भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगह पर मलबा आने से बंद हो गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.