फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का जहां सैलानी आनंद ले रहे हैं। वहीं, इसका जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है।
बागेश्वर जिले में हुई बारिश और बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आलम ये है कि जिले में बिजली, यातायात और संचार सेवाएं ठप पड़ी हैं। बर्फबारी की वजह से जगह-जगह बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
शरण, सापुली, गुट्ठन, बघर, ढोक्टीगांव, सुल्मती फुलवारी, कर्मी, तोली और पुड़कुनी समेत कई गांवों में कई दिनों से बिजली गुल है। यूपीसीएल के कर्मचारी कई दिनों से लाइन सुधारने में जुटे हुए हैं। ऊर्जा निगम के मुताबिक, कर्मी, ढोक्टीगांव, सुल्मती फुलवारी, शरण, सापुली, गुट्ठन और बघर गांव में आपूर्ति सुचारू कर दी है। उन्होंने बताया कि तोली, पुड़कुनी समेत कई गांव में अभी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। यूपीसीएल कहना है कि कपकोट के ग्राम विनायक धार से धुर लाइन बर्फ में डूबी हुई है। ऐसे में उन्हें बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.