उत्तराखंड: टिहरी झील महोत्सव 2020 की भव्य तैयारी शुरू, आयोजित होंगे ये खास खेल

उत्तराखंड टिहरी झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से टिहरी झील महोत्सव 2020 की तैयारी शुरू हो गई। 17 से 19 मार्च के बीच महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस महोत्सव के लिए पर्यटन विभाग और टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण तैयारियों में जुट गया है। झील में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से महोत्सव में साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर, पैरासेलिंग बोट, स्कूबा ड्राइविंग, हाट एयर बैलून, क्याकिंग, केनोइंग, हाईरोप कोर्स, रॉक क्लाइमिंग, जुमारिंग रैपलिंग और ऑल टेरियन बाइक समेत कई साहसिक खेल शमिल होंगे।

मार्च से पहले सरकार ऋषिकेश, रामनगर और औली में बड़े महोत्सव आयोजित करने जा रही है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि राज्य में होने वाले महोत्सवों की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील महोत्सव में साहसिक खेल मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इसमें देश और विदेश से आए प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर सरकार जोर दे रही है। यही वजह है कि सरकार 17 से 19 मार्च के बीच टिहरी झील महोत्सव का आयोजन कराने जा रही है। महोत्सव में देश और विदेश से आने वाले मेहमानों के रुकने के लिए करीब 100 स्विस टेंट लगाए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.