उत्तराखंड के इस गांव ने पेश की मिसाल, 3 साल में किया 4500 वृक्षारोपण, क्योंकि पर्यावरण को बचाना है…

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक ऐसा गांव है जहां के लोग साल 2017 से लगातार अपने गांव के जंगलों मे वृक्षारोपण कर क्षेत्र के लिए मिसाल पेश की है।

सोमेष्वर के अर्जुन राठ गांव में 100 मवासे रहते हैं। 400 आबादी वाले इस गांव के लोगों ने अपने गांव के आसपास को हराभरा करने की ठानी। 2017 से ग्रामीणों ने ‘मेरा जंगल, मेरा वन’ के नारे के साथ वृक्षारोपण शुरू किया। गांव के सारे लोग मिलके हर वर्ष पौधे लगते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि गांव वाले कोई भी सरकारी मदद नहीं लेते। अपने संसाधनों से ही पेड़ों को खरीद कर लगाते हैं।

ग्रामीणों का ये कदम पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया है। आज वन विभाग हो या कोई एनजीओ हो पौधरोपण के नाम पर खूब वाहवही लूटते हैं, लेकिन कोई इस तरह का नतीजा नहीं दे पाता जिस तरह का इस गांव के लोगों ने दिया है। गांव के निवासी भूपाल सिंह बोरा ने बताया कि गांव वालों ने 2017 से पेड़ों को लगाना शुरू किया।

आज तक 4500 पेड़ लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि हम सब ग्रामीण मिलकर पौधे खरीद कर लाते हैं और लगते हैं। आज तक उनके द्वारा सरकार से कोई मदद नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि आज भी उनके द्वारा 500 पेड़ लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले भूपाल बोरा, नतेंद्र बोरा, शिवेंद्र बोरा, संजय बोरा, प्रमोद बोरा, सुरेश बोरा आदि लोगों की है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.