उत्तराखंड: स्टिंग कांड में हरीश रावत को बड़ा झटका, हाईकोर्ट से CBI को मिली FIR दर्ज करने की इजाजत, जानिए अब क्या होगा

उत्तराखंड की नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने हरीष रावत के खिलाफ स्टिंग कांड में CBI को FIR दर्ज कर मामले की जांच की इजाजत दे दी है।

हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए ये भी साफ कर दिया कि FIR दर्ज कर CBI मामले की जांच तो कर सकती है, लेकिन अंतरिम आदेश तक हरीश रावत को गिरफ्तार नहीं कर सकती। स्टिंग सीडी मामले में CBI ने प्राथमिक जांच करने के बाद हाई कोर्ट में कुछ दिन पहले ही पेश की थी, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला दिया है।

हाईकोर्ट के फैसले पर हरीश रावत की भी प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने यह मांग की है कि CBI ने हाईकोर्ट के सामने जो प्राथमिक जांच रिपोर्ट पेश की है उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को छुपाया क्यों जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को भी यह पता लगना चाहिए कि CBI ने अनपी रिपोर्ट में क्या पाया है। हरीश रावत ने कहा कि मुझे ये यकीन है कि जैसे ही रिपोर्ट सार्वजनिक होगी इस मामले  के षड्यंत्रकारी का नाम सभी के सामने आ जाएगा।

ये है पूरा मामला:

  • दिल्ली में 2016 में कांग्रेस के बागी विधायकों ने एक स्टिंग की सीडी जारी की थी।
  • स्टिंग सीडी में हरीश रावत द्वारा बागी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा था।
  • हरीश रावत ने स्ट‍िंग में दिखाए गए बागी विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से इनकार किया था।
  • हरीश रावत ने कहा था कि बीजेपी सीबीआई जांच के बहाने उन्हें जेल भेजना चाहती है।
  • पूर्व सीएम रावत ने दावा किया था कि कांग्रेस के 9 बागी विधायकों के अलावा बीजेपी के विधायकों को भी खरीदने की कोशिश की जा रही थी।
  • स्टिंग सीडी आने के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड बीजेपी ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 40 सदस्यों को पार्टी से किया बाहर, ये है वजह

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, मतदान के लिए किया गया ये ऐलान

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: देवभूमि में ‘गंदे धंधे’ का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ों में आयुष उद्योग के बढ़ावे के लिए बड़ा ऐलाना, दी जा रही डेढ़ करोड़ की सब्सिडी, ये है प्लान

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में चीन से सटे गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवाओं के बहुत अच्छे दिन आने वाले हैं!

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 week ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 week ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 week ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 week ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.