लाभांशु ने उत्तराखंड का सीन गर्व से किया चौड़, कार से 25000 किमी का सफर तय कर एफिल टावर के सामने फहराया तिरंगा

उत्तराखंड के लाल ने पेरिस में एफिल टावर के सामने अपनी कार को खड़ी करके दुनिया को शांति का संदेश दिया है।

ऋषिकेश के रहने वाले लाभांशु शर्मा कुश्ती में अपना लोहा मनवाने के बाद विश्व शांति यात्रा पर हैं। 25000 हजार किलोमीटर का सफर तय कर लाभांशु शांति यात्रा के तहत पेरिस पहुंचे हैं। पेरिस में उन्होंने अपनी कार को एफिल टावर के सामने खाड़ा किया और तिरंगे को फहराकर पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। लाभांशु के इस कदम से उत्तराखंड का सीना फख्र से चौड़ा हो गया है।

एफिल टावर के सामने खड़े लाभांशु ने खुद का फोटो और वीडियो शेयर किया है। तस्वीरों में वो तिरंगा लिए अपनी कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। लाभांशु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय रेसलर हैं। वो कुश्ती में देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं।

विश्व शांति यात्रा के तहत लाभांशु शांति का संदेश लेकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से मिल रहे हैं। लाभांशु बीते 2 अगस्त को देहरादून से विश्व शांति यात्रा पर निकले थे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। लाभांशु अब तक कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। लाभांशु उत्तराखंड में एक कुश्ती अकेडमी खोलने का ऐलान कर चुके हैं। उनकी ये कोशिश है कि राज्य के युवाओं को भी कुश्ती की ट्रेनिंग दी जा सके ताकि वो प्रदेश का नाम रोशन करें।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड बीजेपी ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 40 सदस्यों को पार्टी से किया बाहर, ये है वजह

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, मतदान के लिए किया गया ये ऐलान

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: देवभूमि में ‘गंदे धंधे’ का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ों में आयुष उद्योग के बढ़ावे के लिए बड़ा ऐलाना, दी जा रही डेढ़ करोड़ की सब्सिडी, ये है प्लान

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में चीन से सटे गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवाओं के बहुत अच्छे दिन आने वाले हैं!

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.