उत्तराखंड: 10 साल की बच्ची से रेप, हत्या के दोषी को फांसी की सजा, हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई मुहर

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने दोषी की फांसी की सजा पर मुहर लगा दी है।

अगस्त महीने में निचली अदालत ने इस मामले में फांसी की सजा दी थी। फैसले के खिलाफ दोषी जयप्रकाश ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पोक्सो कोर्ट में अब तक का ये पहला मामला है, जिसमें 68 पन्नों का फैसला लिखते हुए जज ने आरोपी को फांसी की सजा दी है।

ये है पूरा मामल:

10 साल की बच्ची देहरादून के सभावाला में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अपने परिवार के साथ रहती थी। बच्ची अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने आसपास बच्ची की तलाश की। इस दौरान पता चला कि एक व्यक्ति उनकी बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर अपने साथ पास की झोपड़ी में ले गया है। जब परिजन झोपड़ी में पहुंचे तो बच्ची वहां नहीं मिली। इसके बात परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने झोपड़ी की तलाशी ली तो बोरों, मिट्टी और ईंट के टुकड़ों के नीचे से बच्ची की लाश बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही ये मामला कोर्ट में चल रहा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.