उत्तराखंड की सीमा में नेपाल की ओर से घुसा संदिग्ध हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय सीमा में हेलीकॉप्टर देखे जाने पर हड़कंप मच गया।

खबरों के मुताबिक, नेपाल सीमा की ओर आया ये हेलीकॉप्टर काफी देर तक भारतीय सीमा में उड़ता रहा। सूचना मिलने के बाद सुरक्ष एजेंसियों में खलबली मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने आला अधिकारियों और शासन को इस बारे में जानकारी दे दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

चश्मदीदों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे हरे रंग का हेलीकॉप्टर नेपाल (भुजेला गांव) की ओर से बनबसा शारदा बैराज और एसएसबी कैंप के ऊपर से गुजरा। लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ मिनट तक ये हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में रहा। इसके बाद नेपाल की सीमा में लौट गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हेलीकॉप्टर देखने में नेपाल आर्मी का लग रहा था। हेलीकॉप्टर पर नेपाल का ध्वज दिखाई दिया।

वहीं, इस बारे में सीओ बीसी पंत ने कहा कि नेपाल प्रशासन से हेलीकॉप्टर के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसियों को भी इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। सीओ ने बताया कि ये हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में कैसे घुसा और किस मकसद के लिए आया था, इस बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.