उत्तराखंड: कोरोना काल में जेल बंदियों को राहत देने से हाईकोर्ट का इनकार, पेरोल बढ़ाने की मांग की गई थी

नैनीताल हाईकोर्ट ने कोरोना महामारी के चलते जेल बंदियों का पेरोल बढ़ाने के मामले में राहत नहीं दी है।

जेल बंदियों के लिए काम करने वाली संस्था नेशनल फोरम फार प्रीजन रिफार्म्स ने राहत की मांग की थी। हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता हाई पावर कमेटी के पास अपने प्रत्यावेदन प्रस्तुत करे। नेशनल फोरम फार प्रीजन रिफार्म्स के संचालक की ओर से इस मामले में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। संस्था की ओर से कहा गया कि राज्य में कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में जेलों में बंद बंदी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

प्रदेश में पेरोल पर छोड़े गये बंदियों को वापस सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि हाईकोर्ट के आदेश पर हाल ही में दिल्ली में जेल बंदियों का पेरोल 21 जनवरी तक बढ़ाया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से प्रदेश में जेल बंदियों का पेरोल बढ़ाए जाने की मांग की गई थी।

अदालत ने इस मामले में याचिकाकर्ता को राहत नहीं दी और उसके अनुरोध पर इस संबंध में एक प्रत्यावेदन हाई पावर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोना महामारी के देखते हुए इसी साल 23 मार्च को सभी राज्यों में एक हाई पावर कमेटी के गठन के निर्देश दिये थे और उसकी अनुसंशा पर बंदियों को पेरोल पर छोड़ने को कहा था। सके बाद राज्य में 667 जेल बंदियों को पेरोल पर छोड़ा गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.